कसिया: कुड़वा दिलीपनगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गम्भीर
कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीपनगर के हीरामन टोला में शनिवार की आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई तथा दूसरी महिला घायल हो गईं।महिलाएं गांव के पास स्थित खेत मे धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान हो रही बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से सुशीला देवी 45 वर्ष पत्नी मनोज सिंह की मौत हो गयी। जबकि मंजू देवी उम्र 40 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गयी।