हसनपुर: स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूटा, हसनपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा
एक तरफ आसमान से आग बरस रही है। तो दूसरी तरफ बिजली विभाग के 'स्मार्ट' खेल ने जनता का पारा सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। आज भीषण गर्मी की परवाह किये बिना बड़ी संख्या में महिलाओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। और विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के चुपके से कनेक्शन काट देता है।