मिर्ज़ापुर: खुटहा गांव में घर के बाहर खेल रहे मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मंडलीय अस्पताल में इलाज जारी
देहात कोतवाली के खुटहा गांव में घर के बाहर खेल रहा मासूम बाइक की टक्कर से गंभीर से घायल हो गया। गांव निवासी राकेश कुमार भारती ने बताया कि उनका बेटा यश गौतम घर के बाहर खेल रहा था गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक से टक्कर लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ने इलाज चल रहा है।