कानपुर देहात: CMO कार्यालय में हंगामा! अधीक्षक की पत्नी धरने पर, CMO पर साजिश का गंभीर आरोप
कानपुर देहात के CMO कार्यालय में उस समय हंगामा मच गया, जब झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीयूष त्रिपाठी की पत्नी आकांक्षा त्रिपाठी न्याय की मांग को लेकर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गईं।
आकांक्षा त्रिपाठी ने CMO डॉ. जय गोविंद सिंह पर साजिश के तहत FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जिस मामले में पहले समझौता हो चुका था, उसी में दोबारा दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया ताकि उनके पति को अधीक्षक पद से हटाया जा सके।
वहीं CMO डॉ. जय गोविंद सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि FIR पुलिस ने अपने स्तर पर दर्ज की है और विभाग पूरी तरह नियमों के अनुसार कार्य कर रहा है।
अब यह मामला कानपुर देहात के स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे विवाद पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
.
.
.
#GroundZeroNews #KanpurDehat #KanpurNews #BreakingNews #CMO