कानपुर देहात की राजनीति में बड़ा उलटफेर!
बहुजन समाज पार्टी ने अकबरपुर रनियां विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह गुड्डन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
अकबरपुर में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। हाल ही में भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए जितेंद्र सिंह गुड्डन को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का करीबी माना जाता रहा है। उनके प्रत्याशी बनने के बाद क्षेत्र की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य राजनीतिक दल इस सीट पर किसे मैदान में उतारते हैं।
📍 स्थान: अकबरपुर रनियां, कानपुर देहात
.
.
#GroundZeroNews #KanpurDehat #AkbarpurRaniya #BSP #BahujanSamajParty