कानपुर: स्कूल जा रहे पिता और दो मासूम सड़क हादसे में घायल
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धामीखेड़ा, मसवानपुर निवासी अंकित सोनकर अपनी 6 वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनका 2 वर्षीय बेटा भी साथ था। कैसा चौराहे के पास तेज़ रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में पिता और दोनों बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने लोडर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें।
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #Kalyanpur #RoadAccident