महागामा: गेरुआ नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव नरोत्तमपुर पुल के पास मिला शव
गेरुआ नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव बरामद, नरोत्तमपुर पुल के समीप मिला शव गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत स्थित गेरुआ नदी की तेज धार में शनिवार को डूबे 18 वर्षीय युवक सोनू कुमार का शव रविवार सुबह करीब आठ बजे बरामद कर लिया गया। शव नरोत्तमपुर पुल के समीप नदी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।