मंडी: देश की जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हुई है CAA की नोटिफिकेशन-जिला मंडी कांग्रेस सचिव पंडित अरूण प्रकाश
Mandi, Mandi | Mar 12, 2024 जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के सचिव पंडित अरुण प्रकाश ने मंगलवार को अपने मंडी मुख्यालय दौरे के दौरान कहा कि वर्ष 2022-23 में विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश से 1 वर्ष में ढाई लाख लोगों ने विभिन्न देशों की नागरिकता अपनाई है। इसमें एक बड़ा वर्ग पढ़े लिखे नौजवानों का भी है। उन्होंने कहा इस प्रकार से देश से लाखों लोगों के जाने पर कोई आवाज नहीं उठाई गई है।