मंडी: मुख्यमंत्री के साथ उनके जिले से एक भी विधायक नहीं साथ, दे तत्काल इस्तीफा : जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री
Mandi, Mandi | Mar 12, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शिवरात्रि महोत्सव में प्रमुख देवताओं के दर्शन के बाद मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों ने भाजपा को राज्यसभा में समर्थन दिया हैं,उनको प्रताड़ित किया जा रहा हैं।