देवबंद: देवबंद में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों का सीओ कार्यालय पर हंगामा, पुलिस पर लगाए संगीन आरोप
5 दिन पूर्व देवबंद की एक कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष पर कोई कार्यवाही न किए जाने से नाराज मृतक महिला के परिजन सीओ कार्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।