झुंझुनू: निजी स्कूल संचालकों ने आरटीई का पैसा समय पर देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
झुंझुनू के गैर सरकारी लघु और मध्यम दर्जे के निजी स्कूलों का सबसे बड़ा संगठन स्कूल शिक्षा परिवार झुंझुनू ने आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर व कोषाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम विज्ञापन सौंप कर RTE का पैसा समय पर देने की मांग की है, स्कूल संचालकों ने बताया कि कई सालों से सरकार पैसा समय पर नहीं दे रही जिससे स्कूल संचालकों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है