बालूमाथ: हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बालूमाथ-खलारी मार्ग 16 घंटे से जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार
शनिवार रात हुई सड़क हादसे में दो युवकों की की मौत के बाद पिछले 16 घंटे से बालूमाथ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रखा है। जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और आवागमन ठप है। मालूम हो कि शनिवार रात बालूमाथ से घर लौट रहे थाना क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत दोकनाही टोला निवासी कमेश उरांव एवं विजेंद्र उरांव की मौत हो गई थीl