खगड़िया: यूपी मजदूर हत्याकांड: हथियार और 21 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
जिले के गंगौर थानान्तर्गत गंगौर में चिमनी भट्ठा पर यूपी के मजदूर की हत्या मामले का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो बदमाशों को एक देसी कट्टा, 21 कारतूस, तीन खोखा, एक बिंडोलिया व एक कारतूस के अग्र भाग के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश गंगौर थाना क्षेत्र के बेला सिमरी गांव के रामजी पासवान के पुत्र राजू पासवान