खगड़िया: मेहश्वरी गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला पर डंडे से किया हमला
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेहश्वरी गांव में गुरुवार 4:00 बजे शराब पी के गाली गलौज करने के विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला को डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान मेहश्वरी गांव के ललन महतो की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। वहीं पर आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है