कोंडागांव: ग्राम पंचायत चौड़ंग के ग्रामीणों ने जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से की सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग
मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौड़ंग के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चौड़ंग से नयापारा तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 में शुरू हुआ था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ।