अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड के जंगलों में लगातार आग, पेड़-पौधे और वन्यजीवों को भारी नुकसान
जारी प्रखंड क्षेत्र के जंगल इन दिनों धीरे-धीरे आग की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ शरारती तत्वों द्वारा लगातार जंगलों में आग लगाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को भारी क्षति हो रही है। बताया जा रहा है कि भिखमपुर, रुद्रपुर, देवीदाह, कोड़ी और बेतरी सहित कई जंगलों में आग लग चुकी है, जिससे छोटे-छोटे पेड़-पौधे और वन्य जीव जलकर नष्ट हो रहे हैं।