मानपुर: अमरपुर चौकी पुलिस ने मुड़गुड़ी घाट से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर की कार्रवाई
Manpur, Umaria | Apr 5, 2026 पुलिस चौंकी अमरपुर अंतर्गत मुड़गुड़ी घाट से ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर अमरपुर चौंकी पुलिस ने कार्रवाई की है।चौंकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि अवैध रूप से रेत उत्खनन की लगातार जानकारी मिल रही थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई है।