महोबा: महोबा शहर कोतवाली में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस, क्षेत्राधिकारी नगर भी रहे मौजूद
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026 थाना शहर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। एसडीम सदर शिव ध्यान पांडे कि अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गौड़ की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के मौके पर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की जन शिकाकातों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडे मौजूद रहे।