चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने एक महिला नर्सिंग अधिकारी भावुक होकर रो पड़ी और ट्रांसफर की मांग को लेकर उनके पैरों में गिर गई।
महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग अधिकारी ने कहा कि वह लंबे समय से परेशान है और उसका तबादला कर दिया जाए। मंत्री ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन महिला लगातार अपनी बात रखती रही।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी महिला को समझाया और ढांढस बंधाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
📍 जोधपुर, राजस्थान
#Jodhpur #RajasthanNews #BreakingNews #NursingOfficer #TransferIssue GajendraSinghKhimsar SanchalNews HindiNews