नदबई: नदबई थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नदबई थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सैंडोली गांव में 24 अप्रैल को हुई लाठी-डंडों से मारपीट की घटना के बाद मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के आधार पर राधेश्याम, शैलेन्द्र, सतीश, नरेश, मुकेश, बृजेश और मनमोहन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।