टनकुप्पा: कोर्ट से राहत के बाद विजय दिलीप यादव ने भेटौरा पंचायत के मुखिया पद की ली शपथ
Tan Kuppa, Gaya | Jul 24, 2025 कोर्ट से राहत के बाद उपचुनाव में विजय दिलीप यादव ने भेटौरा पंचायत के मुखिया पद के लिए शपथ ली. उन्होंने प्रखंड सभागार में बीडीओ अलीशा कुमारी के सामने शपथ ली. वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शपथ लिया है. दिलीप यादव ने शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को गुरुवार को 3:00 बजे बताया कि यह मेरी जीत नहीं है जनता जीत है। उनके विश्वास की जीत है .