पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का खुलासा, अपराधी गिरफ्तार
15 अक्टूबर को पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के सुजाता निवास में हुए बुजुर्ग दंपत्ति मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।