पटना ग्रामीण: पटना में IAS संजीव हंस के आवास पर ED की छापेमारी, पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत मिले
IAS संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे से ही IAS संजीव हंस के पटना स्थित सरकारी आवास पर ED छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही संजीव हंस पर मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान ED को संजीव हंस की पत्नी और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ भी सबूत मिले हैं। जिसे लेकर ED पूछताछ कर रही है।