पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्षों एवं प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 70 नामजद एवं 250 अज्ञात लोगों पर तीन अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज की गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति पूरी तरह से शांति है l