रामनगर: रामनगर थाने के चौकीदार भरसवां निवासी राजेश यादव को मारा गया, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
रामनगर थाने के चौकीदार भरसवा निवासी राजेश यादव को मारा पीटा गया। गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया पुरानी रंजिश में उन्हें मारा पीटा गया। घटना मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे की है। जब वह रामनगर थाने से ड्यूटी करके वापस घर लौट रहे थे तभी उन पर हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।