जवाहर नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाचा और उसके बेटे ने किया जानलेवा हमला, पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती
सतना के जवाहर नगर में एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाचा और उसके लड़के ने जान लेवा हमला कर दिया है,जिससे वह घायल है और जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल युवक जवाहर नगर निवासी सागर कोल बताया जा रहा है,घायल ने बताया की जब वह अपने घर के अंदर सो रहा था तभी उसके चाचा का लड़का अंशु कोल और चाचा विनोद ने उसे बाहर बुलाया और डंडे से जान लेवा हमला कर दिया।