दुधि: दुद्धी में प्रशासन ने अवैध अस्पतालों पर की बड़ी कार्रवाई, 2 अस्पताल किए सील, नवजात भर्ती मिला
सोनभद्र के दुद्धी में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो अस्पतालों को सील किया गया। जांच में एक अस्पताल के पिछले रास्ते से संचालन और दूसरे अस्पताल में ताला बंद होने के बावजूद नवजात के भर्ती मिलने की स्थिति सामने आई।