बरियारपुर: बाढ़ राहत शिविर के चारों ओर बाढ़ का पानी फैला, शिविर में कोई नहीं
तारापुर दियारा पंचायत में विभागीय निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय टोटहा को बाढ़ राहत शिविर बनाया गया लेकिन गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण शिविर के चारों ओर बाढ़ का पानी फैल जाने से शिविर में एक भी व्यक्ति नहीं दिखे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि लोग ऊंचे स्थान पर शरण लेते हैं लेकिन शिविर के चारों ओर बाढ़ का पानी रहने के कारण हम लोग शिविर में नहीं रह रहे हैं।