अररिया जिला कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न छात्रावासों के संचालन एवं व्यवस्थाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा संचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, महादलित टोलों में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Araria, Araria | Aug 21, 2026