निंबाहेड़ा क्षेत्र में छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीन मुंडा चौराहे के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।