कोंडागांव: 12 अक्टूबर को ग्राम बफना में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, पांच दिवसीय रामलीला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बफना में 12 अक्टूबर को रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन भी किया गया है। आज शुक्रवार रात 9:00 बजे आयोजित इस रामलीला को देखने सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए हैं। 1985 से लगातार चल रही इस रामलीला में स्थानीय युवक सक्रिय रूप से भाग लेते है।