हाथरस: गांव नगला हीरा सिंह में दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़े में 10 लोग हुए घायल, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट के बाद लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में महिलाओं पुरुष सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रविवार की शाम को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया है।