हाथरस: चंडपा थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास गाय के झुंड को बचाने के चक्कर में दो ऑटो आपस में टकराए, 5 लोग हुए घायल
चंडपा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे के पास बीती शाम शनिवार को 6:30 बजे के करीब गाय के झुंड को बचाने के चलते दो ऑटो आपस में टकरा गए इस दुर्घटना में महिला पुरुष सहित पांच लोग घायल हो गए! दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है जिनका उपचार जारी है इस क्षेत्र में तीन दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है