हाथरस: नाई का नगला टेलीफोन एक्सचेंज के पास से पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 34 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाई का नगला टेलीफोन एक्सचेंज के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 34 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।