हाथरस: सदर के ओवर ब्रिज पर भैया दूज मनाने जा रही कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस कांस्टेबल की पत्नी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर आज दिन रविवार को 1:00 बजे दोपहर के करीब भैया दूज करने जा रही कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस कांस्टेबल विनोद कुमार की पत्नी राधा देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई! लोगों की मदद से महिला को ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है!