हाथरस: डिब्बा गली में पटाखा चलाते समय मासूम बच्चे के हाथ में चला पटाखा, घायल हालत में मासूम को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के डिब्बा गली में पटाखा चलाते समय एक मासूम बच्चों के हाथ में पटाखा चल गया। पटाखा चलने से मासूम बच्चे का हाथ झुलस गया। घायल हालत में परिजनों द्वारा मासूम बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शनिवार की दोपहर करीब 03:15 बजे डॉक्टरों द्वारा मासूम बच्चे का उपचार किया गया है।