कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, गेहूरा गांव के दो चचेरे भाइयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
औरंगाबाद में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के समीप एनएच-139 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव निवासी रामनाथ पासवान के 18 वर्षीय पुत्र नरेंद्र पासवान औ