शिवपुरी नगर: माधव होटल में खाना खाने गए युवक के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शहर के देहात थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी स्थित माधव होटल पर खाना खा रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। मारपीट करने वाले पीड़ित के गले से सोने की चैन और कान की बाली छीनकर ले गए। जिससे उसके कान से खून तक बहने लगे। घटना बुधवार की रात की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज ली है