मुरैना नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में रोटरी कैंप में 6216 लोगों ने कराया पंजीकरण, जिला अस्पताल में 32 लोगों के हुए निःशुल्क ऑपरेशन
रोटरी मेडिकल मिशन राहत -2 के तहत 26 मार्च को पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 6216 लोगों ने पंजीयन कराए हैं। पंजीयन के दौरान चंडीगढ़ ,हरियाणा, दिल्ली ,ग्वालियर ,इंदौर जबलपुर के डॉक्टरों ने लोगों का परीक्षण किया ।यह कैंप 26 मार्च से 2 अप्रैल तक पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में संचालित किया जा रहा है ,आज बुधवार को 32 लोगों के निशुल्क को ऑपरेशन किए गए हैं।