Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

लापरवाह कृषि आदान विक्रेताओं को जारी किया गया नोटिस डिंडौरी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 03 जून 2026 को कृषि विभाग की टीम ने बजाग तहसील क्षेत्र के निजी कृषि आदान विक्रेताओं एवं बजाग सोसायटी का निरीक्षण किया। सहायक संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, श्री अमित भटनागर, श्री धर्मेन्द्र खेड़े के मार्गदर्शन में कृषि अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बीज भंडार एवं किसान केंद्रों का अवलोकन कर स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ विक्रेताओं के यहां बिल बुक एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का विक्रय नियमानुसार करें तथा प्रत्येक किसान को सामग्री विक्रय के समय पक्का बिल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान बीज भंडारण एवं विक्रय व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने एवं लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान धान बीज के गुणवत्ता परीक्षण के लिए चार नमूने भी एकत्र किए गए हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक अथवा कीटनाशक दवाओं की खरीद करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें और उसे सुरक्षित रखें, ताकि गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही किसानों को केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान सामग्री खरीदने की सलाह दी गई है। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

5 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

MORE NEWS

लापरवाह कृषि आदान विक्रेताओं को जारी किया गया नोटिस

डिंडौरी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 03 जून 2026 को कृषि विभाग की टीम ने बजाग तहसील क्षेत्र के निजी कृषि आदान विक्रेताओं एवं बजाग सोसायटी का निरीक्षण किया।
         सहायक संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, श्री अमित भटनागर, श्री धर्मेन्द्र खेड़े के मार्गदर्शन में कृषि अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बीज भंडार एवं किसान केंद्रों का अवलोकन कर स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ विक्रेताओं के यहां बिल बुक एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
      अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का विक्रय नियमानुसार करें तथा प्रत्येक किसान को सामग्री विक्रय के समय पक्का बिल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान बीज भंडारण एवं विक्रय व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने एवं लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
      कृषि विभाग ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान धान बीज के गुणवत्ता परीक्षण के लिए चार नमूने भी एकत्र किए गए हैं।
        विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक अथवा कीटनाशक दवाओं की खरीद करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें और उसे सुरक्षित रखें, ताकि गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही किसानों को केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान सामग्री खरीदने की सलाह दी गई है।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

लापरवाह कृषि आदान विक्रेताओं को जारी किया गया नोटिस डिंडौरी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 03 जून 2026 को कृषि विभाग की टीम ने बजाग तहसील क्षेत्र के निजी कृषि आदान विक्रेताओं एवं बजाग सोसायटी का निरीक्षण किया। सहायक संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, श्री अमित भटनागर, श्री धर्मेन्द्र खेड़े के मार्गदर्शन में कृषि अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान बीज भंडार एवं किसान केंद्रों का अवलोकन कर स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ विक्रेताओं के यहां बिल बुक एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का विक्रय नियमानुसार करें तथा प्रत्येक किसान को सामग्री विक्रय के समय पक्का बिल अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान बीज भंडारण एवं विक्रय व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने एवं लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान धान बीज के गुणवत्ता परीक्षण के लिए चार नमूने भी एकत्र किए गए हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक अथवा कीटनाशक दवाओं की खरीद करते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें और उसे सुरक्षित रखें, ताकि गुणवत्ता संबंधी किसी भी शिकायत की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही किसानों को केवल अधिकृत एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कृषि आदान सामग्री खरीदने की सलाह दी गई है। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

मानसून पूर्व बाढ़ आपदा तैयारियों की समीक्षा आज, सभी विभागों को तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

डिंडौरी आगामी वर्षा ऋतु एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मानसून पूर्व बाढ़ आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा के लिए आज 04 जून 2026 को शाम 5 बजे संभाग जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। 
      बैठक में बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन, बाढ़ उन्मुख गतिविधियों की समीक्षा, बड़े बांधों की जल भंडारण क्षमता, वर्तमान जलस्तर तथा गेट खोले जाने की स्थिति में प्रभावित होने वाले गांवों एवं क्षेत्रों की जानकारी पर चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ के प्रमुख कारणों, सूचना तंत्र, पूर्व चेतावनी तथा आपातकालीन कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
      आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता, खाद्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण, दवाइयों एवं चिकित्सा दलों की व्यवस्था, पशु चिकित्सा सेवाएं, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन तथा अस्थायी राहत शिविरों की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया।
        बैठक में नोडल अधिकारियों के नामांकन, आपदा नियंत्रण केंद्रों की कार्यप्रणाली, वर्षा पूर्व जर्जर भवनों के चिन्हांकन एवं आवश्यक कार्यवाही, बचाव एवं राहत कार्यों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की उपलब्धता तथा जनशक्ति एवं बचाव दलों के प्रशिक्षण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
     प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे मानसून अवधि में संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें।
     वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, प्रशिक्षु डीएफओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

मानसून पूर्व बाढ़ आपदा तैयारियों की समीक्षा आज, सभी विभागों को तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश डिंडौरी आगामी वर्षा ऋतु एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मानसून पूर्व बाढ़ आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा के लिए आज 04 जून 2026 को शाम 5 बजे संभाग जबलपुर कमिश्नर श्री धनंजय सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन, बाढ़ उन्मुख गतिविधियों की समीक्षा, बड़े बांधों की जल भंडारण क्षमता, वर्तमान जलस्तर तथा गेट खोले जाने की स्थिति में प्रभावित होने वाले गांवों एवं क्षेत्रों की जानकारी पर चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ के प्रमुख कारणों, सूचना तंत्र, पूर्व चेतावनी तथा आपातकालीन कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता, खाद्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण, दवाइयों एवं चिकित्सा दलों की व्यवस्था, पशु चिकित्सा सेवाएं, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन तथा अस्थायी राहत शिविरों की तैयारियों का भी मूल्यांकन किया गया। बैठक में नोडल अधिकारियों के नामांकन, आपदा नियंत्रण केंद्रों की कार्यप्रणाली, वर्षा पूर्व जर्जर भवनों के चिन्हांकन एवं आवश्यक कार्यवाही, बचाव एवं राहत कार्यों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की उपलब्धता तथा जनशक्ति एवं बचाव दलों के प्रशिक्षण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे मानसून अवधि में संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक, प्रशिक्षु डीएफओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

डिंडौरी में सनसनी: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 75 प्रतिशत झुलसा, जबलपुर रेफर

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 निवासी 35 वर्षीय परसराम वनवासी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने तत्काल आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक लगभग 75 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिजनों का कहना है कि परसराम लंबे समय से अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस घटना ने जिलेभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। परसराम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जबलपुर में जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

#DindoriNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #Dindori #Jabalpur #CrimeNews #ViralNews #LatestUpdate #MPNews #NationalNews #HindiNews #TrendingNews #PublicAlert #NewsHeadlines #BreakingMPNews

डिंडौरी में सनसनी: युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 75 प्रतिशत झुलसा, जबलपुर रेफर मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 निवासी 35 वर्षीय परसराम वनवासी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने तत्काल आग बुझाकर युवक को जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक लगभग 75 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि परसराम लंबे समय से अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना ने जिलेभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। परसराम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जबलपुर में जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। #DindoriNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #Dindori #Jabalpur #CrimeNews #ViralNews #LatestUpdate #MPNews #NationalNews #HindiNews #TrendingNews #PublicAlert #NewsHeadlines #BreakingMPNews

Dindori, Dindori | Jun 3, 2026