बिजनौर: बिजनौर में वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत हल्दौर व कोतवाली शहर पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2024 बिजनौर में एसपी के आदेश पर वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हल्दौर व थाना कोतवाली शहर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। हल्दौर पुलिस ने परविंदर व नितिन को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गंगाराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।