मुंगावली: मुंगावली अभिभाषक संघ ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन
मुंगावली में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे अभिभाषक संघ ने अपने सदस्य एडवोकेट फिरोज मोहम्मद खान से जुड़े मामले को लेकर एसडीओपी सनम बी खान को ज्ञापन सौंपा। संघ का आरोप है कि एडवोकेट फिरोज मोहम्मद खान के विरुद्ध असत्य अपराध दर्ज कराया गया है, साथ ही संघ ने आरोप लगाया कि शैतान सिंह रजक ने षड्यंत्रपूर्वक असत्य साक्ष्य तैयार कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा|