कानपुर: केशवपुरम में ब्राह्मण जागरूकता समिति ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया, मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
कल्याणपुर के केशवपुरम में ब्राह्मण जागरूकता समिति के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार शाम 6:00 बजे कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुई आतंकी घटना का विरोध दर्ज कराया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को रणनीति बनाकर जल्द से जल्द इस आतंकी घटना का बदला लेना होगा।इस दौरान मारे गए लोगों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।