कानपुर: कल्याणपुर पनकी रोड पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
कल्याणपुर पनकी रोड पर व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना का विरोध जताया। शुक्रवार शाम 5:30 बजे व्यापारी कल्याणपुर पनकी रोड मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पतला फूंक दिया। व्यापारियों ने कहा की उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि जल्द से जल्द इस घटनाक्रम का बदला लें।