कानपुर: कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने तीन लुटेरों को लूट के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे व ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से शुक्रवार २ बजे बारह सिरोही नहर पटरी पुल के पास से आरोपी हर्ष भदौरिया और उसके साथ दो बाल अपचारी साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।