कानपुर: नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के महिला मोर्चा के सम्मेलन के लिए हुई तैयारी बैठक
नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के सम्मेलन के लिए तैयारी बैठक हुई।अनिल दीक्षित ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि देश में शासन को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अनुकूल बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार है जिसके चलते सम्मेलन किया जाना है।