लखीसराय: नालंदा के गोविंदपुर गांव से हत्या मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसे कोर्ट में पेश किया गया
हलसी थाना की पुलिस ने नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय सुवे मल्लाह के पुत्र मंटो कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार की अपराह्न 3:15 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. 29 मई 2024 को हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव में विपिन ढाढ़ी की हत्या हुई थी. मंटो कुमार मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त है.