लखीसराय: पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक से विभिन्न हिंदू संगठनों ने निकाली रामनवमी शोभा यात्रा
शहर के पुराने बाजार विद्यापीठ चौक से विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा शनिवार की संध्या 5:15 पर रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ो की संख्या में युवाओं की टोली जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जय घोष से गुंजने लगा।