बरेली: बारिश बनी आफत! बरेली में कुछ घंटे के अंतराल में 2 जर्जर मकान भरभराकर गिरे, तीन स्कूटर मलबे में दबे
बरेली में रविवार से लगातार हो रही बारिश अब शहर के पुराने और जर्जर मकानों पर भारी पड़ रही है। सोमवार सुबह कुछ ही घंटे के अंतराल में बरेली में दो जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। गनीमत रही कि दोनों मकान पहले से खाली थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पहला हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे सौदागरान में दरगाह आला हजरत के पास हुआ। करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह