खंडवा नगर: महापौर अमृता अमर यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया, तैयारियों का जायजा लिया
महापौर अमृता अमर यादव ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा खंडवा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने जिला चिकित्सालय के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।